बहुत दिनों बाद हमें एक सज्जन मिले,लग जाओ गले
बोले यार इस बार तुम बड़े बदले हो,
पहले तो अच्छे थे, अब बड़े पतले हो,
क्या शादी हो गयी, या नौकरी नहीं है पास
सालियाँ बहुत है, या सर पे बैठी है सास ।
वे बोले यार पिछले जन्म में हमने
क्या बुरे काम किये
जो भगवान ने सारे दुःख
हमारे नाम किये।
अच्छी नौकरी है, बीवी भी हंसी है ,
पर उनके पीछे एक लम्बी क़तर जमी है,
शुरू में तो था सभी कुछ भला
पर लगता है नियति को
यह सब नहीं खला ।
ये सब्जी कैसी उठा लाये, ये साड़ी कहा से लाये
हमें तो माँ की याद आती है
हम तो मायके जायें
यही पर नहीं है समस्या खत्म
अभी तो आगे भी जारी है इनके सितम।
वो तो निराली है ,मत पूछो उनकी बात
जाती अकेली है ,लाती है मुसीबत साथ
इस बार जो बीवी मायके से आई
आते ही बोली -जल्दी आओ बाहर
खड़ी है माँ जी
हमारे पैरो क निचे से जमीन खिसक गई
अब इस बार हमारी इनकम कट गई
दौड़ के गए, देखा सास है खड़ी
हाथों मैं लिए एक लम्बी छड़ी
हम आदर सहित उनके चरणों में झुके
बोली चालक को पैसे दो- बस 100 ही फुके
हम सामान उठाते हुए बोले
सासु माँ आप तो मस्त थी
अब यह छड़ी कैसी ? पहले तो स्वस्थ थी
माँ जी बोली -बेटा उम्र बीत रही है
सफेदी कालीमा को जीत रही है
बेटी से तो मिल लिया पर
देखा नहीं जवाई,मुझे तुम्हारी याद खिंच लाई
शाम को माँ जी बोली,बेटा
जब ऑफिस जाओगे कल, तो लौटते
हुए लेते आना फल
अब तरकारी तो मुझे ,लगती नहीं अच्छी
रात के खाने के लिए लेते आना मच्छी
फिर सोच के बोली एक और बात
हम झटपट बोले माँ जी हो गई रात
आपको इतनी जल्दी क्यों मची है ?
अभी तो पूरी सुबह बची है
सुबह हुई तो साली जी की भी जागी ख्वाहिशे
हमारे सामने रख दी अपनी फरमाहिशे
बोली-जीजू सूट हो गया पुराना
प्लीज नया ले आना और
आते समय मेरी चप्पल भी जुड़ना
बीवी भी कहा पीछे थी,
हमारा टेंशन और बड़ा दिया
करेला तो पहले से था
उसपे नीम चढ़ा दिया
दौड़ के गेट पर छोड़ने आई
बीवी बड़े प्यार से बोली
सुनिय कल ऑफिस से जल्दी आ जाना
सब पिक्चर साथ चलेंगे
करना न कोई बहाना
हम सब सुनते रहे,वो हमे सुनाते रहे
ओले पढ़ते रहे,हम सर मुंडाते रहे
पूरी तो करनी पड़ेगी
ये साऱी बातें ,क्यूंकि
मायके मैं बची है दो और सौगाते
घर जा नहीं सकते खाली
नहीं तो बीवी ले आएगी एक और साली
अब तुम ही बताओ भाई
किस से करे हम ये गीले
भले ही लोग कुंवारे रह जाये
किसी को ऐसी बीवी न मिले .
PS; It is not my story, i am happy married and blessed with the beautiful family

